Connect with us

उत्तराखण्ड

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो-ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिरा, एक की मौत, नौ लोगों का रेस्क्यू, कई लापता

रुद्रपयाग । उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर एक बार फिर दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गुरुवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सीधा अलकनंदा नदी में जा समाया। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। एक की मौत की खबर है।

तीन यात्री छिटककर बचे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त वाहन में करीब 15 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन मोड़ पर अचानक संतुलन खो बैठा और खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान तीन यात्री छिटककर सड़क किनारे गिर गए, जिन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्री वाहन समेत नदी में बह गए।

रेस्क्यू अभियान जारी, नदी का तेज बहाव बना चुनौती

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक नौ लोगों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से कुछ मृत पाए गए हैं। शेष यात्रियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अलकनंदा नदी का तेज बहाव और घटनास्थल की दुर्गमता राहत कार्यों को प्रभावित कर रही है। टीमों को मोटरबोट, लाइफ जैकेट्स और रस्सियों की सहायता से बचाव कार्य में लगाया गया है।

क्षेत्र में मचा हड़कंप, हादसे के कारणों की जांच जारी

इस भीषण हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग राहत कार्यों में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन संदेह है कि सड़क की खराब स्थिति, तीव्र मोड़ और बारिश के चलते फिसलन इसका कारण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  Char Dham Yatra 2026 Breaks Faith Records : चार धाम यात्रा में ‘आस्था का नया रिकार्ड’, नवम्बर तक 60 लाख पहुंचने का अनुमान

प्रशासन द्वारा घायलों को उपचार और पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी घटना की जानकारी ली जा रही है और उच्च स्तरीय जांच के संकेत दिए गए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News