Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन नाबालिक से दुष्कर्म आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष की जल्द गिरफ्तारी की करी मांग

रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर – कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ किए दुष्कर्म की घटना पर कड़े शब्दों में निंदा की है। नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व भाजपा का पुतला दहन किया। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को टनकपुर पीलीभीत चुंगी के निकट एकत्रित होकर यहां नारेबाजी करने के साथ मुख्यमंत्री व भाजपा का पुतला दहन किया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि चंपावत तल्लादेश भाजपा मंडल अध्यक्ष , बीडीसी सदस्य व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमल रावत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं। उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

यह भी पढ़ें -  गौकशी की घटना को अंजाम देने देहरादून आया था UP का शातिर गैंगस्टर, मुठभेड़ में घायल

More in Uncategorized

Trending News