Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

नीरज स्मृति उत्तराखंड काव्य महोत्सव का आयोजन

विश्व हिंदी रचनाकार मंच (पंजीकरण न्यास) की हल्द्वानी इकाई द्वारा नीरज स्मृति उत्तराखंड काव्य महोत्सव आज अरुणोदय धर्मशाला में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राघवेंद्र ठाकुर विश्व हिंदी रचनाकार मंच संस्थापक, समारोह अध्यक्ष पुष्प लता जोशी, पुष्पांजलि विश्व हिंदी रचनाकार मंच हल्द्वानी इकाई अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि डॉ राधा वाल्मीकि वरिष्ठ कवयित्री,डॉ शशि जोशी, शिव कुमार चंदन वरिष्ठ कवि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ।
विभिन्न प्रदेशों से आए हुए कवि एवं साहित्यकारों को महादेवी वर्मा नारी रत्न सम्मान,उत्तराखंड महिला रत्न सम्मान, नीरज काव्य गौरव सम्मान तथा उत्तराखंड महिला रत्न सम्मान से विभूषित किया गया सभी साहित्यकारों एवं कवियों ने सुंदर काव्य प्रस्तुति द्वारा कार्यक्रम को काव्य – मय कर, विविध सम- सामयिक सामाजिक पहलुओं पर सुंदर काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन मंजुलता मन कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिंदी रचनाकार मंच हल्द्वानी इकाई, एवं मंजुला पांडे ‘मंजुल ‘ सचिव विश्व हिंदी रचनाकार मंच हल्द्वानी इकाई, द्वारा किया गया। सम्मानित अतिथि गणों का आभार एवं धन्यवाद रोहित केसरवानी युवा कवि द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी आशा शुक्ला मीडिया प्रभारी विश्व हिंदी रचनाकार मंच हल्द्वानी इकाई भी उपस्थित रहीं। विश्व हिंदी रचनाकार मंच (पंजीकरण न्यास) हल्द्वानी इकाई पुष्प लता जोशी पुष्पांजलि विश्व हिंदी रचनाकार मंच हल्द्वानी नगर इकाई अध्यक्ष

यह भी पढ़ें -  महिला से दुष्कर्म का आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News