Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली पुलिस ने राजकीय इन्टरमीडिएट कॉलेज सावरीसैंण में चलाया जागरूकता कार्यक्रम।

गोपेश्वर (चमोली)। सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत यातायात पुलिस चमोली ने राजकीय इन्टरमीडिएट कॉलेज सावरीसैंण में चलाया जागरूकता कार्यक्रम। सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत यातायात पुलिस चमोली ने राजकीय इन्टरमीडिएट कॉलेज सावरीसैंण में चलाया जागरूकता कार्यक्रमसड़क सुरक्षा माह के तहत जनपद चमोली पुलिस का जागरूकता अभियान निरन्तर जारी है। पुलिस द्वारा लगातार स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 07.02.25 को यातायात निरीक्षक चमोली श्री प्रवीण आलोक द्वारा राजकीय इन्टरमीडिएट कॉलेज सावरीसैंण में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्होने छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों व सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही घायल की त्वरित सहायता हेतु 108 व डायल 112 के माध्यम से एम्बुलेंस और पुलिस को सूचित कर दुर्घटना की स्थिति के बारे में जानकारी देने हेतु बताया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-:इस दिन तक करवा ले राशनकार्ड की KYC, नहीं तो राशन हो जाएगा बंद।।

More in उत्तराखण्ड

Trending News