Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बादल और बारिश

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में हल्की बारिश हो सकती है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके विपरीत, मैदानी इलाकों में सुबह दस बजे के बाद मौसम साफ हुआ, जिससे तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई। देहरादून में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और टिहरी में 15.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है।

बीती रात से हो रही बारिश के चलते देहरादून में वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया। पहले जहां AQI 60 से 70 के बीच था, अब यह घटकर 45 से 55 तक आ गया है। इससे खासकर दमा और श्वसन संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को राहत मिली है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में आया यह बदलाव जहां ठंडक बढ़ा रहा है, वहीं साफ हवा से लोगों को राहत भी मिल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर: सरकारी कर्मचारियों के नए नियम लागू को लेकर आई ये अपडेट

More in उत्तराखण्ड

Trending News