Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

बिन्दुखत्ता। कांग्रेस की परिवर्तन रैली के दौरान लालकुआं में उमड़ा जन सैलाब,बिन्दुखत्ता से ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी व महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा दानू के नेतृत्व में भारी संख्या में लोग गाड़ियों की कतारों में भर भर कर परिवर्तन रैली में शामिल हुए। भीड़ देख कर ऐसा लग रहा था क्या वाकई में लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। इस दौरान लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर जनता को छलने का काम किया है।

परिवर्तन रैली में पार्टी के सभी दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह रावत, जीत राम, भुवन कापड़ी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल,हरेन्द्र बोरा, प्रदेश प्रवक्ता वीना जोशी, सरदार गुरदीप सिंह,पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, सहित क्षेत्र के सभी कांग्रेसी नेता सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र दुर्गापाल, जिला अध्यक्ष विमला जोशी सहित सेवा दल के सभी पदाधिकारी उपस्थित नजर आए।

बिन्दुखत्ता पहुँचने पर परिवर्तन यात्रा में शामिल प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का जोरदार स्वागत कुछ इस तरह हुआ। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव आदि प्रमुख थे।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी के नेतृत्व में भी भारी संख्या में लोग परिवर्तन रैली में शामिल हुए।

प्रेम सिंह दानू

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News