Connect with us

उत्तराखण्ड

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहीं यह बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया है। मुख्यमत्री धामी ने कहा कि वहां की जनता विकास के लिए वोट देगी। यह चुनाव असमय आ गया। चंदनराम दास वहां से चार बार चुने गए। उन्होंने क्षेत्र का दास बनकर सेवा की। बड़ी संख्या में काम किए और बहुत से कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यों को सरकार के स्तर पर मंजूरी दी गई है। बागेश्वर क्षेत्र को सरकार प्राथमिकता में लेगी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास सज्जन महिला हैं। उन्होंने चंदन रामदास के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। वहां की जनता का चंदन राम से विशेष लगाव रहा है। यह नामांकन के दौरान देखने को मिला। हजारों की संख्या लोग पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

दिल्ली दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ऊर्जा से जुड़े मसलों के संबंध में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा ग्लोबल निवेशक सम्मेलन के लिए निवेशकों और उद्यमियों से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। उनके साथ उद्योग से जुड़ी विभिन्न नीतियों को साझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार के पास 22 हजार करोड़ प्रस्ताव है। निवेश के प्रस्ताव लगातार आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू

More in उत्तराखण्ड

Trending News