Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- कार नहर में गिरने से चार की मौत, मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया गहरा दुख

मीनाक्षी

हल्द्वानी। हल्द्वानी में बुधवार को हुए एक दर्दनाक हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। यह हादसा तब हुआ जब एक XUV वाहन, जिसमें सात लोग सवार थे, हल्द्वानी से किच्छा की ओर जाते समय फायर स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक नवजात शामिल हैं, जबकि घायल तीन लोगों का उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: गणेश गोदियाल का हेमंत द्विवेदी को सीधा चैलेंज, आज प्रेस क्लब में देंगे जवाब

More in Uncategorized

Trending News