Connect with us

उत्तराखण्ड

सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा,प्लास्टिक का उपयोग करने पर किया चालान


हल्द्वानी। प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रशासन ने छापामारी अभियान शुरू कर दिया है, इसी के तहत आज शहर के मुख्य चौराहे स्थित बीकानेर स्वीट्स में सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया। प्लास्टिक का उपयोग कर रहे बीकानेर के स्वामी का चालान काटा दिया गया।

बता दें कि रेस्टोरेंट में प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था, इस दौरान छापामारी टीम में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी नीरज कांडपाल भी मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शहर में प्लास्टिक का कतई उपयोग न किया जाए, प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर कड़ी करवाई की जायेगी और छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  नगर पंचायत बनबसा एवं पशु चिकित्सालय ने चलाया संयुक्त अभियान,10 आवारा पशुओं को पकड़कर भेजा गौसदन
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News