Connect with us

Uncategorized

एक महीने तक बंद रहेगा गौरीकुंड-केदारनाथ हाईवे, आवाजाही के लिए इस मार्ग का करें प्रयोग


गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग कुंड-सेमी-भैंसारी से कालीमठ मार्ग तिराहा एक महीने तक बंद रहेगा। ये फैसला सुधारीकरण कार्य के चलते लिया गया है। इसके लिए इस मार्ग का प्रयोग करने वाले यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।


गौरीकुंड-केदारनाथ हाईवे एक महीने रहेगा बंद
सुधारीकरण कार्य के चलते गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग कुंड-सेमी-भैंसारी से कालीमठ मार्ग तिराहा तक गौरीकुंड-केदारनाथ हाईवे एक महीने तक बंद रहेगा। इस दौरान रुद्रप्रयाग से केदारघाटी जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। वाहनों को कुंड-चुन्नी बैंड-विद्यापीठ-कालीमठ से संचालित किया जाएगा।

भू-धंसाव के कारण बार-बार बंद हो जाता है मार्ग
जून 2013 की आपदा के निशान आज भी की इलाकों में ताजा है। इस आपदा के बाद से ही रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे कुंड से सेमी-भैंसारी तक का इलाका भू-धंसाव जोन में है। पिछले कई सालों से इस जगह पर सुरक्षा कार्य करने के नाम पर अरबों रूपए खर्च तो किए जा चुके हैं लेकिन अब तक इस समस्या का हल नहीं मिल पाया है। लेकिन पिछले साल से प्रभावित क्षेत्र का तकनीक से ट्रीटमेंट किया जा रहा है। जिसके बाद भू-धंसाव जोन में पांच किमी सड़क को सीसी किया जाना है।

सुधारीकरण कार्य के चलते लग रहा है ट्रैफिक जाम
गौरीकुंड-केदारनाथ हाईवे पर एक निकास नाली भी बनाई जा रही है। ये इलाका काफी संकरा है। यहां पर सुधारीकरण काम के कारण लगातार ट्रैफिक जाम का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। जिसक कारण प्रशासन ने आदेश जारी कर इसे एक महीने तक बंद रखने को कहा है। ताकि बिना किसी परेशानी के हाईवे सुधारीकरण कार्य को जल्द पूरा किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  ग्रेटर नोएडा PNB में बड़ा घोटाला! 30 खातों से गायब हुए 20 करोड़, बैंक मैनेजर समेत 5 सस्पेंड

13 फरवरी से 12 मार्च तक के लिए बंद किया गया है मार्ग
एसडीएम अनील कुमार शुक्ला के मुताबिक 13 फरवरी से 12 मार्च तक हाईवे पर कुंड से सेमी-भैंसारी तक सुधारीकरण के साथ ही कुंड-काकड़ागाड़ बाईपास निर्माण के चलते रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय रजमार्ग कुंड पुल से कालीमठ गेट तक यातायात के लिए प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान वाहनों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News