Connect with us

Uncategorized

पुंछ हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों के स्वास्थ्य होने की कामना की

मीनाक्षी

जम्मू कश्मीर में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. इसके साथ ही सीएम धामी ने घायल सैनिकों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है.पुंछ, जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सैनिकों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायल सैनिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।हादसे में 5 जवान हो गए थे बलिदान
बता दें मंगलवार शाम जम्मू कश्मीर के पुंछ के मेंढर सब डिविजन के बलनोई क्षेत्र में भारतीय सेना का वाहन अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था. जानकारी के अनुसार सेना के जवान वाहन में सवार होकर एलओसी पर अपनी पोस्ट की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. बता दें दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 10 जवान सवार थे जिनमें से पांच जवान हादसे में बलिदान हो गए. जबकि पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायल सैनिकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  राजस्व ग्राम के दर्जे के लिए गौलापार में गरमाई सियासत

More in Uncategorized

Trending News