Connect with us

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का उत्तराखंड दौरा: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम योगी टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर पहुंच गए हैं। यहां मुख्यमंत्री धामी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

शनिवार को सीएम योगी नरेंद्रनगर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम योगी का स्वागत किया। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद शाम को ही योगी केदारनाथ धाम जाएंगे। वहीं आठ अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है। बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित होगी। बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के एजेंडे को चर्चा के लिए रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  धामी सरकार का बड़ा फैसला: रामपुर तिराहा कांड के घायल आंदोलनकारियों को दी बड़ी सौगात

More in उत्तर प्रदेश

Trending News