Connect with us

उत्तर प्रदेश

सेवानिवृत रोडवेज कर्मचारीयों नें 23 फरवरी मण्डलीय प्रबंधक के कार्यालय के आगे धरना-प्रदर्शन करने की दी चेतावनी,लंबित भुगतान की कर मांग।

रिपोर्ट- विनोद पाल
टनकपुर – सेवा निवृत रोडवेज कर्मचारी कल्याण समिति नें नोटिस जारी कर विभिन्न मदों के अवशेष लंबित भुगतान की मांग उठाई। सेवा निवृत कर्मचारीयों का लंबित भुगतान 21 फरवरी तक नहीं होने पर समिति नें मण्डलीय प्रबंधक ( संचालन ) के कार्यालय के आगे 23 फरवरी को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। सेवा निवृत रोडवेज कर्मचारी कल्याण समिति सचिव रेवाधर चौड़ाकोटी से प्राप्त जानकारी अनुसार वित्तीय नियंत्रक उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय देहरादून के नाम मंडलीय प्रबंधक संचालन उत्तराखंड परिवहन निगम टनकपुर को नोटिस सौपा गया है, जिसमें बताया गया है कि सेवानिवृत कर्मचारियों के विभिन्न मदों के अवशेष भुगतान विगत कई वर्षों से लंबित है। मंडलीय प्रबंधक (संचालन) टनकपुर से समय-समय वार्ता करने पर ज्ञात हुआ की मंडलीय स्तर से उपरोक्त देयकों के भुगतान हेतु मांग पत्र निगम मुख्यालय को प्रेषित किए गए हैं। किंतु निगम मुख्यालय स्तर से भुगतान की प्रक्रिया लंबित है। देयकों के भुगतान नहीं होने से सेवानिवृत कर्मचारियों को आर्थिक रूप से कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

6 फरवरी 2026 को समिति की एक आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर 21 फरवरी तक विभिन्न मदों के अवशेष देयकों का भुगतान नहीं होता है तो समिति 23 फरवरी को मंडलीय प्रबंधक (संचालन) के कार्यालय टनकपुर के सम्मुख धरना / प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। धरना /प्रदर्शन के दौरान ही अग्रिम आंदोलन कि घोषणा की जाएगी, जिसके लिए अलग से कोई नोटिस जारी नहीं किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

More in उत्तर प्रदेश

Trending News