Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

भवाली में कर्नल अजय कोठियाल का जोरदार स्वागत

-कैंची में नीब करौली बाबा के किए दर्शन

भवाली। आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल का शनिवार को नगर में पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में साल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कर्नल अजय कोठियाल ने चौराहे में बनी गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं संग अल्मोड़ा हाइवे स्थित कैंची मंदिर के दर्शन कर विश्व शांति के लिए प्राथना की।
कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी सभी विधानसभाओं का दौरा कर रही है। पहले नैनीताल विधानसभा का दौरा कर जनता व कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है। पार्टी का मैंन मकशद युवाओ लोगो से मिलकर उत्तराखंड के लिए क्या किया जा सकता है इस पर चर्चा की जा रही है। सबसे पहले पार्टी उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार के माध्यम से दिशा दिखाने का काम करेगी। जिसके लिए 70 विधानसभाओं में दौरे कर रोजगार यात्रा निकाली जा रही है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष जतिन खत्री, महामंत्री बबलू , उपाध्यक्ष कमल दुर्गापाल, सतीश चंद्र , हर्ष कुमार, रजत कुमार, सौरभ खत्री, त्रिलोक, गब्बर ,सचिन कुमार, जितेंद्र कुमार, शरद चावला, आकाश कुमार, कौशल कुमार, विक्रम कुमार
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेमा जोशी, तुलसी देवी, सुधा, दीपा देवी, पूनम देवी, ऊष्मा बेगम माया देवी, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News