Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

कांग्रेस महानगर की बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय

हल्द्वानी। महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुई बैठक के दौरान महानगर प्रभारी पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट व सह प्रभारी राजीव कंडारी ने शिरकत की। बैठक में बोलते हुए प्रभारी मदन बिष्ट सह प्रभारी राजीव कंडारी ने कहा कि आज पूरे राज्य में आम जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। आम जनता बेरोजगारी महंगाई स्वास्थ्य सुविधाएं शिक्षा आदि सभी विषयों पर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। महानगर कांग्रेस कमेटी को आह्वान करते हुए उन्होंने कहां की महानगर कांग्रेस कमेटी सभी बूथों पर साप्ताहिक अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्यों को कांग्रेस पार्टी से जोडने का काम करें। लक्ष्य से ज्यादा परिणाम देने का प्रयत्न करे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल,एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश,प्रयाग भट्ट,पी सी सी हरीश मेहता,प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त बागडवल,प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे,हूकम सिंह कूवर,जगमोहन चिल्वाल,पी सी सी एन बी गुणवंत ने सदस्यता अभियान को बढ़ चढ़कर एक पर्व की तरह एकजुट्ता के साथ हर घर से एक सद्स्य बनाने का संकल्प लेने को कहा।

महिला अध्यक्ष नीमा भट्ट,रत्ना श्रीवास्तव ,मंजू सांगूड़ी,बिमला सांगूड़ी,राजो टंडन,मीनाक्षी नयाल ने राज्य सरकार को पूरी तरह से असफल बताते हुए सरकार को उखाड़ फेकने की बात कही और सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक महिलाओ को जोडने का संकल्प लिया।ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिष्त,महानगर उपाध्यक्ष अवध बिहारी शर्मा,महामंत्री दीप पाठक,सचिव हाजी सूहेल,महामंत्री संदीप भेसोरा,उपाध्यक्ष सत्नाम सिंह,जीवन कार्की,ने सदस्यता अभियान को पूरे महानगर क्षेत्र मे गली मोहल्लौ से गुजरकर घर घर पहुचाना होगा जिससे अभियान को मुकाम तक पहुचाय जाय।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने किया। बेठक में महानगर उपाध्यक्ष बहादुर बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जाकीर भाई,राजेंद्र बिष्त,प्रदेश सचिव मयंक भट्ट,शौरव भट्ट,नेत्र बल्लभ जोशी,विनोद दानी,मोनिका सती,गोविण्दी पांडे,प्रदेश महासचिव महेश शर्मा,हर्ष पांडे,भगवती बिष्ट,भगवती जोशी,महेश कांडपाल,मोंटी धोनी,जगमोहन बागडवल,आशा आर्या,गीता,कमला आर्या,अलका आर्या,रैईस अंसारी,रैईस गफ्फरि,रईस अंसारी,नितिन भट्ट,जया कर्नाटक,मोहन बिष्ट,कानू बिष्ट,नगेन्दर चौहान,हिमांशु जोशी,मनीष चौहान,मनीष पांडे,प्रेम बिष्त,कमल आर्या,नितिन बिष्ट,मलय बिष्ट,युवा कॉंग्रेस गुर्प्रीत प्रिन्स,सूरज प्रकाश,विशाल भारती,ससी आर्या राजो टंडन कोशेन्द्र भट्ट,ललित मोहन पांडे,नरेंदर सजवाण,मोहन सनवाल,निर्मला जोशी,पुष्पा तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News