Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

नेहरु जयंती पर कांग्रेस ने कई लोगों को किया सम्मानित

बिन्दुखत्ता। प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के दिशा निर्देश पर बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी की अध्यक्षता में बिन्दुखत्ता ब्लॉक के कार्यक्रम प्रभारी पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व पी0 सी0 सी0 सदस्य हरेन्द्र बोरा की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम दानू इंटर कॉलेज इंद्रा नगर व मीना एकेडमी शास्त्रीनगर विद्यालयों में आयोजित किये गए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री प0 जवाहर नेहरू की जयंती के अवसर पर गत सायं भजन कीर्तनों से कार्यक्रमों की शुरुआत की गयी। आज नेहरू जयंती ( बाल दिवस ) पर उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला व भारत की आजादी में नेहरू के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के मेधावी छात्रों, सामाजिक कार्यो में अपना योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, जिला व ब्लॉक स्तरीय स्पोर्टस में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ – साथ सीनियर सिटीजन लोगो को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्टान्न वितरण किया गया।

इधर ब्लॉक कांग्रेस बरेली रोड के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलाअध्यक्ष सतीश नैनवाल के दिशा निर्देश पर ग्राम पंचायत पदमपुर_देवलिया में ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुमका की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज युवा छात्र सम्मान एवं देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के योगदान पर गोष्टी की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चंद दुम्का द्वारा की गई, इस अवसर पर न्याय पंचायत प्रभारी श्रीमती बीना जोशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यक्रम प्रभारी किरन डालाकोटी विधानसभा कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला महामंत्री उमेश कबडवाल एवं महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल के युवा कार्यकर्ता समेत समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नंदकिशोर कपिल, ग्राम प्रधान एवं बूथ अध्यक्ष रमेश जोशी, डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बूथ अध्यक्ष दया किशन कबडाल, पूर्व डायरेक्टर दया किशन बमेटा,
पूर्व किसान कांग्रेश महामंत्री रमेश चंद्र तिवारी,ब्लॉक उपाध्यक्ष हरि सिंह बिष्ट, दलीप सिंह भंडारी, इशांत जोशी, उज्जवल जोशी, तुषार बिष्ट, चेतन बिष्ट, हर्ष जोशी, मुकेश जोशी, अंकुर कांडपाल, मीनाक्षी कबडाल अध्यक्ष महिला मंगल दल, मीनाक्षी कबडाल कोषाध्यक्ष महिला मंगल दल, रिया कांडपाल सदस्य महिला मंगल दल, कोमल त्रिपाठी उप सचिव महिला मंगल दल, प्रियांशी कब डाल सदस्य महिला मंगल दल, श्रीमती कमला दुर्गापाल पूर्व ग्राम प्रधान, हेम चंद्र दुर्गापाल अध्यक्ष किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दु, हिमांशु कबडाल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आदि लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News