Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

कांग्रेस ने चलाया मेरा बूथ, मेरा अभिमान कार्यक्रम

उत्तराखंड में चुनाव होने ही वाले हैं और चुनाव से पहले भाजपा के द्वारा घर-घर भाजपा अभियान चलाया जा रहा है। फिर कांग्रेस इससे कैसे पीछे रहती और कांग्रेस ने भी गांव-गांव कांग्रेस अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा पहले से मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान चलाती आई है, तो अब कांग्रेस भी मेरा बूथ मेरा अभिमान कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बूथ स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है।

कांग्रेस का गांव-गांव कांग्रेस अभियान आज से शुरू हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता गांवों में प्रवास करेंगे। इसके तहत नेता न्याय पंचायत स्तर पर रात्रि विश्राम करेंगे और लोगों मिलेंगे। इसके तहत प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सीएम, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं।गांव-गांव कांग्रेस अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे। कांग्रेस पूरी तरह अब चुनावी मोड़ में आ चुकी है।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  नगर पंचायत बनबसा एवं पशु चिकित्सालय ने चलाया संयुक्त अभियान,10 आवारा पशुओं को पकड़कर भेजा गौसदन
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News