उत्तराखण्ड
सीएम का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
नैनीताल। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी आज पहली बार नैनीताल आये, उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही विरोध जताते हुए खूब प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री गो बैक व मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गये।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने में व्यस्त हैं और प्रदेश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे है और बेरोजगारी के चलते पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने नैनीताल में काफी देर तक प्रदर्शन किया।





























