Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में सड़क हादसा : टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, एक्सीडेंट में दंपति की मौत

Dumper crushes 10 people in Dausa, Rajasthan, four killed

नैनीताल से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. कालाढूंगी में देर रात एक कार का अचानक टायर फट गया. जिस वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. दर्दनाक हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई.

एक्सीडेंट में दंपति की मौत

हादसा शनिवार देर रात को गडप्पू के पास का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मोहित पाल अपनी पत्नी प्रियंका पाल हाल निवासी नई दिल्ली के साथ अपने गांव कालाढूंगी से दिल्ली जा रहे थे. इस दौरान अचानक कार का टायर फैट गया. जिससे कार पेड़ से जा टकराई.

पुलिस ने कब्जे में लिए मृतकों के शव

हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है. इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है. जिसके बाद से मृतकों में परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  ‘माई डियर फ्रेंड…’, ब्राजील के राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी का लूला को मैसेज

More in Uncategorized

Trending News