Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

बच्चों के साथ नदी में कूदने वाली थी महिला, पुलिस ने की मदद,बचाई जान

रुड़की। यहां रोडवेज बस अड्डा रुड़की के पास दो नाबालिग बच्चों के साथ एक महिला बस में बैठी हुई थी।महिला गाजियाबाद की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला पर जब उनकी नजर पड़ी तो वो कुछ परेशान नजर आई। इस पर पुलिस ने उसे पूछा तो उसने सबकुछ बताया।पुलिस के अनुसार महिला महिला पारिवारिक झगड़े के कारण परेशान थी। इसके चलते वो अपने सारे जेवर-गहने और पैसे लेकर ये सोच कर यहां थी कि किसी मंदिर में दान कर देने के बाद अपने बच्चों सहित गंगा में कूद कर आत्महत्या कर लेगी। लेकिन, पुलिस के समझाने के बाद महिला मान गई और वापस परिवार के साथ रहने के लिए राजी हो गई।महिला को महिला डेस्क में तैनात महिला पुलिस कर्मियों समझाया। उसके बाद महिला के पति को बुलाया गया। देर रात महिला के पति के कोतवाली पहुंचने पर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। महिला के पति ने आश्वस्त किया कि वह भविष्य में अपनी पत्नी और बच्चों का पूरा ख्याल रखेंगे महिला। महिला के पति ने पुलिस को उसकी पत्नी की जान बचाने के लिए धन्यवाद कहा।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी में भालू ने युवक पर किया हमला, उपचार के दौरान मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News