Connect with us

Uncategorized

हरियाणा नंबर देखते ही भड़की भीड़!, हरिद्वार में कांवड़ियों का बवाल, कार के किए टुकड़े

 

haridwar-kanwar-yatra-haryana-car-vandalized-driver-beaten-video

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान उस वक्त बवाल मच गया, जब हरियाणा नंबर की एक कार की टक्कर से एक कांवड़िए की कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों और कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। कार चालक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की गई और कार में जमकर तोड़फोड़ की गई।

हरियाणा नंबर की कार देखते ही भड़की भीड़!

दरअसल ये पूरा मामला रुड़की के मंगलौर स्थित गोल्डन ढाबा फ्लाईओवर के पास का है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा निवासी सोनू अपनी एस्प्रेसो कार से गुजर रहा था। इसी दौरान कार की टक्कर से एक स्थानीय कांवड़िए की कांवड़ क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद भीड़ ने कार को घेर लिया। कार के शीशे तोड़े गए, पीछे का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तो वहीं एक युवक तो कार की छत पर चढ़कर उस पर कूदता भी दिखाई दिया।

हरिद्वार में कांवड़ियों का बवाल, कार के किए टुकड़े!

घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस जांच में सामने आया कि स्थानीय युवक राजा उर्फ राजेश ने तोड़फोड़ और हंगामे में मुख्य भूमिका निभाई थी। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल 2 से 3 अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

यह भी पढ़ें -  प्रेमनगर थाने में दंपत्ति से मारपीट, तत्कालीन थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

More in Uncategorized

Trending News