Connect with us

ज्योतिष

दैनिक राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2078, श्री शाके 1943 यह वर्षे राक्षस नाम संवतसरे रवि दक्षिणायने वर्षा ऋतु, भाद्रपद कृष्ण पक्ष दशमी युक्त एकादशी, भाद्रपद मास दिन 17 गते, गुरुवार, आनन्दादि योग मध्ये काण नाम योग, पुनर्वसु नक्षत्र चंद्रमा 10 बजकर 19 मिनट से कर्क राशि में स्थित रहेंगे राहुकाल दिन 1.30 मिनट से दिन 3.00 बजे तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

रजत कण परोपकार करने से जीवन में तपोबल बड़ता है और ईश्वर का अनुग्रह प्राप्त होता है।

मेष राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य मध्यम रहेगा दौड़ भाग रहेगी अनावश्यक बहस से बचें लेन-देन पर सावधानी बरतें वाणी पर संयम रखें अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें अनावश्यक यात्रा से बचें।

वृषभ राशि दिन अनुकूल है पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी मांगलिक कार्य संभव है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी स्वजनों से सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त कर सकते हैं

मिथुन राशि मनचाहा लाभ होगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी स्वजनों से सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी संतान वर्ग से सहयोग मिलेगा।।

कर्क राशि मन प्रसन्न रहेगा हर्ष उल्लास रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी पदोन्नति संभव है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा देश विदेश सेवा सम्बन्धी योग बन रहा है चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है पैतृक संपत्ति में लाभ।

सिंह राशि मन अशांत रहेगा पारिवारिक जीवन में उलझनें बढ़ सकती हैं आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी स्वजनों से विवाद होने की संभावना है विशेष रूप से वाणी पर संयम रखें अनावश्यक लेन देन से बचें।

कन्या राशि मन प्रसन्न रहेगा हर्ष उल्लास रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी व्यापार में सफलता मिलेगी भूमि भवन वाहन सुख मिलेगा अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा राजनीति में सफलता मिलेगी।

तुला राशि सर्वत्र जय विजय होगी स्वजनों से मिलाप होगा पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी अनेकानेक सफलताएं प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे लंबित कार्य बनेगा अटका हुआ धन प्राप्त होगा विरोधी शांत रहेंगे।।

वृश्चिक राशि दिन अनुकूल है पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी मांगलिक कार्य संभव है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा कुछ नया करने में सक्षम रहेंगे लंबित कार्य बनेगा जमीन जायदाद सम्बन्धी लाभ रहेगा।

धनु राशि मध्यम दिन है सावधानी बरतें मन अशांत रहेगा सोच-समझकर ही कोई कदम उठाना चाहिए शत्रु हावि रहेगा वाद विवाद संभव कानूनी उलझनों से बचें अनावश्यक यात्रा ना करें।।

मकर राशि चंहुमुखी विकास होगा पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है लेन-देन में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी इच्छा पूर्ति करने में सक्षम रहेंगे।

कुंभ राशि आज आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे लंबित कार्य बनेगा जमीन जायदाद सम्बन्धी लाभ रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मीन राशि दिन हर क्षेत्र में सफलता कारक है पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास का वातावरण बना रहेगा आर्थिक विकास के संसाधनों में बृद्धि होगी मनचाहा लाभ होगा स्वास्थ्य लाभ रहेगा।

आज आप सभी राशियों के लोग केले के वृक्ष पर जल चढ़ाएं घी का दीपक जलाएं गंगाजल छिड़क कर चन्दन और जौं चढ़ाएं पीले पुष्प और चने भोग लगाएं

विशेष हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण लघु पत्रिका निर्माण भविष्यफल बच्चों के नजर के ताबीज आनलाइन अनुष्ठान पूजा अर्चना संकल्प लेकर करा सकते हैं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डा मदन मोहन पाठक अल्मोड़ा/हल्द्वानी मोबाइल नम्बर 9411703908

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in ज्योतिष

Trending News