Connect with us

उत्तराखण्ड

वैशाखी /मेष संक्रांति पर विशेष

मेष संक्रांति को हिंदू नववर्ष की पहली संक्रांति माना जाता है | इस दिन सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करते हैं, सौर मास (सोलर कैलेंडर) को मानने वाले लोग इसी दिन को नववर्ष की शुरुआत के रूप में मनाते हैं | मेष संक्रांति पर खरमास की समाप्ति होती है और समस्त मांगलिक कार्य का आगाज हो जाता है | सूर्य के मेष राशि में आने को मेष संक्रांति और वैशाख संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। वैशाख संक्रांति के दिन से ही सौर वर्ष का आरंभ होता है। इस साल वैशाख संक्रांति 13 अप्रैल शनिवार को है। सूर्य के मेष राशि में गोचर से गुरु और सूर्य के बीच युति संबंध बनेगा। इससे मेष से मीन तक सभी राशियों पर व्यापक असर देखा जाएगा, यह संक्रांति कर्क, वृश्चिक, मीन राशि को अपैट (अशुभ ) रहेगी, अतः इन राशि वालों को संक्रांति के दिन *सफ़ेद चीज़ों ( चावल,चीनी,दूध,चांदी,घी,सफ़ेद वस्त्र आदि ) का दान करना चाहिए |

मेष संक्रांति का वार्षिक फल-

मेष राशि:- वैशाख संक्रांति के दिन सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे, इसलिए मेष राशि के लिए यह गोचर बहुत ही विशेष साबित होगा। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं, उन्हें खासतौर पर लाभ होगा। प्रमोशन होने के साथ उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। साथ ही मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। मेष राशि वाले जातकों की मजबूत स्थिति बनती दिखाई देगी।

वृष राशि – वृषभ राशि वाले जो लोग विदेश में काम करते हैं, उन्हें करियर में सफलता मिलने के आसार है। इसके अलावा जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी कामयाबी मिलेगी। आपका ध्यान आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। आप अगर निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत ही उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि :- मिथुन राशि को आर्थिक लाभ होगा। साथ ही मिथुन राशि वाले जातकों को आय के ऐसे अवसर मिलेंगे, जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं, करियर में अभी तक जो लोग आपको आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे, वो आपके पीछे ही दिखाई देंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। बिजनेस में भी लाभ कमाने के कई अवसर मिलेंगे। कर्क राशि :- कर्क राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का मेष राशि में गोचर खुशियां लेकर आएगा। वहीं, कार्यक्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं, जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलेरी बढ़ सकती है और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस नेता हरक की पुत्रवधु भाजपा में शामिल

सिंह राशि :- सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय बदलाव का रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान में बढ़ेगा और आप अपने आसपास वाले लोगों को सुझाव देंगे। आपके सुझाव भी सराहे जाएंगे। वहीं, अगर आप किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा होगा। वहीं, अगर आप अपने अधिकारियों के सानिध्य में रहेंगे, तो आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि :- कन्या राशि के लोग करियर में वे सभी मुकाम हासिल कर पाएंगे, जिनके बारे में वे आज तक सोचा करते थे। वहीं, आप जीवन में आ रही चुनौतियों को भी आसानी से पार कर पाएंगे। अपने जोश और जुनून से आप हर मुश्किलों को पार कर पाएंगे। वहीं, आपको जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा, जिससे आपका वैवाहिक जीवन बेहतर होता जाएगा। आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

तुला राशि :- तुला राशि वालों के लिए इसका असर उनके करियर की संभावनाओं पर पड़ेगा और वेतन में बढ़ोतरी की संभावना सकारात्मक रहेगी। सूर्य का गोचर जातकों को बहुत लाभ पहुंचाता है और लोगों को अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करता है। इससे जातकों को अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने और कार्यों को आत्मविश्वास के साथ पूरा करने में भी मदद मिलती है। परिवार के साथ संबंधों में सुधार होने की संभावना है। नया वाहन खरीदने की भी संभावना है और विवादों से निपटना आसान होगा।

वृश्चिक राशि :- सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके लिए सफलता के नए दरवाजे खोलेगा। वहीं, आपके गुप्त शत्रु शांत हो जाएंगे। वहीं, अगर आपका कोई कोर्ट-कचहरी में केस चल रहा था, तो इस समय में आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों मे जीत भी मिल सकती है। वृश्चिक राशि के जो जातक सरकारी नौकरी की तलाश में लगे हुए थे, उनकी तलाश भी पूरी होगी और उन्हें सरकारी नौकरी का शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा चुनाव 2024: देहरादून से 122 पोलिंग पार्टियां रवाना, 1758 की रवानगी आज

धनु राशि : धनु राशि के विद्यार्थी जो प्रतियोगिताओं की तैयारी में लगे हुए हैं, उन्हें खासा फायदा होगा। वे एग्जाम पास कर सकते हैं। वहीं, बिजनेस में भी तरक्की के अवसर प्रप्त होंगे लेकिन धनु राशि के लोगों को संतान पक्ष से थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, शादी-शुदा जोड़ों को संतान प्राप्ति का सुख मिल सकता है। अपने अधिकारियों और बड़े भाई-बहनों के साथ सम्बध खराब न करें। रणनीतियां बनाकर चलेंगे, तो इससे आपको कामयाबी हासिल होगी।

मकर राशि : मकर राशि के लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। घर-परिवार और आपके निजी जीवन में भी मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वहीं, आपको कोई दुखद समाचार भी मिल सकता है। मकर राशि वाले लोगों के लिए यह समय ऐसा है कि उन्हें उनके अपने ही परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की जरुरत है। लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए बिजनेस और नौकरी में सफलता के कई अवसर आएंगे। इस समय के दौरान आप कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी जॉइन कर सकते हैं। अपने परिवार में बड़ों खासकर भाई-बहनों के साथ किसी भी झगड़े या तनाव की स्थिति से दूर रहें। इस समय आपके काम को सराहना मिलेगी। आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा। आपको विदेश से कई अवसर मिलेंगे।

मीन राशि :- मीन राशि के लोगों के लिए वैशाख माह में सूर्य का मेष राशि में गोचर बेहतर नतीजे लेकर नहीं आएगा। आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। खासकर आपको आंख और कान से सम्बधित कई परेशानियां हो सकती हैं। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में भी आपको कई परेशानियां देखने को मिलेगी। अचानक धन लाभ का अवसर मिलेगा लेकिन ज्यादा कमाई के चक्कर में किसी को भी धन न दें। ज्यादा भावुक होने से बचें।

ज्योतिषाचार्यपं गिरीश जोशी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News