Connect with us

Uncategorized

फ्लैट में लटका मिला जूना अखाड़े के संत का शव, जांच में जुटी पुलिस

dead body

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में संत का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

फ्लैट में लटका मिला जूना अखाड़े के संत का शव

मृतक संत की पहचान सुरेशानंद (70) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सुरेशानंद पिछले 6 महीने से शांति भवन में स्थित अपार्टमेन्ट में फ्लैट लेकर रह रहे थे. बीती रात उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट के बाहरी गेट को काटकर उनके कमरे तक पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस की टीम मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें -  कुल्हाल बार्डर पर स्थिति सामान्य, बयानबाजी के चलते UKD नेता पर FIR दर्ज

More in Uncategorized

Trending News