Uncategorized
उत्तराखंड में बारिश का कहर: हुड्डी नदी का जलस्तर बढ़ा, दूसरी ओर फंसे ग्रामीण

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है। चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र छीनीगोठ में हुड्डी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी के दूसरी ओर गए तीन ग्रामीण फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और SDRF टीम को तत्काल मौके पर भेजा।
नैनीतालसमाचार
हुड्डी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी की दूसरी और फंसे ग्रामीण
बताया जा रहा है कि छीनीगोठ के तीन ग्रामीण पशुओं के लिए चारा लेने नदी के दूसरी ओर गए थे। इसी दौरान अचानक हुड्डी नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव के चलते तीनों वहीं फंस गए। ग्राम प्रधान छीनीगोठ को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक को इसकी सूचना दी। सूचना मिठे ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से संबंधित टीम तक पहुंचाई गई।
रेस्क्यू टीम ने किया ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू
रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी के तेज बहाव और बढ़े जलस्तर को देखते हुए पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया और तीनों ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए ग्रामीणों में पार्वती तिवारी, मुकेश जोशी और दीपक तिवारी शामिल हैं। तीनों छीनीगोठ के निवासी हैं।
DM ने की नदी नालों के पास न जाने की अपील
वहीं, जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में वर्षाकाल को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों और राहत-बचाव टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन अथवा आपदा प्रबंधन केंद्र को सूचना दें।






