Connect with us

Uncategorized

देहरादून लखनऊ वंदे भारत ट्रेन आज से हुई शुरू

यूपी की राजधानी लखनऊ और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीच आज से वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई और ट्रेन का शुभारंभ किया ।

अब सप्ताह में छह दिन चलने वाली लखनऊ देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे 20 मिनट में यह सफर पूरा करेगी जबकि अन्य ट्रेन यही दूरी तय करने में करीब 11 से 12 घंटे लेती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है ।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने पीछे 10 सालों में एक से बढ़कर एक सौगातें दी हैं । लगातार विकास की रेल पटरियों पर दौड़ी है । मुख्यमंत्री ने बताया की आज 75 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है ।

उन्होंने कहा लालकुआ से अमृतसर , दिल्ली से देहरादून टनकपुर से देहरादून में ट्रेन पहले चलाई गई हैं और अब देहरादून से लखनऊ के लिए आज से वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ हो गया है जिसके जरिए 8 घंटे के अंदर लोग देहरादून से लखनऊ और लखनऊ से देहरादून पहुंच सकेंगे जिससे यहां के लोगो को सुविधा मिलेगी ।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहाँ विवाद पर सरकार सख्त, सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाई

More in Uncategorized

Trending News