Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

विधायक संजीव ने की नैनीताल विस क्षेत्र की विकास कार्य समीक्षा

नैनीताल। विधायक संजीव आर्य ने आज नैनीताल विधान सभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा रिया पैलेस में की।
उन्होंने चापड लिफ्ट पेयजल योजना सहित धारी-खैरना,मझेडा -व्यासी ,बारगल-कफुल्टा पेयजल पंम्पिग योजना का तीन माह के भीतर सुभारंम्भ किये जाने का निर्देश जारी किए।इस दौरान जल संस्थान,जल निगम, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विभाग व विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें विधायक संजीव आर्या ने क्रमवार विभिन्न विभागों से नैनीताल विधान सभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का ब्यौरा लिया और अधिकारियों को अधूरे कार्यों को जल्दी पूरा करने व नये कार्यों के स्टीमेट गठित करने के निर्देश दिए,इसके साथ ही अधिकारियों को यह भी भरोसा दिलाया की सरकार विकास कार्य के लिए धनराशि की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देगी,और उन्होंने कहा सरकार हर सम्भव प्रयास करेगी, घोषणा किए कार्यों के लिए बजट आवंटित किये जाएंगे।

श्री आर्या ने कहा कि यदि प्रत्येक विभाग किसी भी विकास कार्य करने में तत्परता और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें तो वर्षों से लम्बित कार्य समय पर पूरा हो जाते हैं। इस दौरान विधायक संजीव आर्या ने कहा जल्द नैनीताल विधान सभा क्षेत्र में पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण व नये स्वीकृत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर शिलान्यास किया जायेगा। पिछले वर्ष से कोवीड महामारी की वजह से विकास कार्य बाधित रहे पर अब स्थिति सामान्य होने पर विकास एक बार फिर गति पकड़ेगा। सरकार समाज के कल्याण व हित के लिए हर संभव प्रयास कर रही है इसलिए जनता को धैर्य बनाए रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  नगर पंचायत बनबसा एवं पशु चिकित्सालय ने चलाया संयुक्त अभियान,10 आवारा पशुओं को पकड़कर भेजा गौसदन

इस दौरान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी सी गोरखा हेम नैनवाल प्रधान थुवा ब्लॉक एस लाल सुंदर प्रसाद अमीन C D PWD नैनीताल, विजय सिंह AAE CD PWD नैनीताल, प्रवेश कुमार AE CD PWD नैनीताल, गौरव कुमार AE ट्यूबवेल रामनगर, सुरेंद्र सिंह भंडारीअधिशासी अभियंता नलकूप खंड रामनगर, संस्थान नैनीताल, संतोष कुमार उपाध्याय EE संस्थान नैनीताल, सुधीर कुमार EEपेयजल निगम हल्द्वानी, एन के EE जल निगम रामनगर,भास्कर चंद्र सुयाल नीरज तिवारी AAEआई.डी नैनीताल, गणेश रावत पंपिंग AE आई.डी नैनीताल, राकेश मोहन AAEआई.डी नैनीताल, एस सी गंगोला AE UJS नैनीताल, संदीप प्रकाश धर्माना AAFडि.यो, देवेंद्र कुमार आर्या AAE पेयजल निगम, डी एस बिष्ट AE जल संस्थानराजीव कुमार JE UJS बेतालघाट,रमेश चंद्र पांडे AE PWD रामनगर, एन कुमार AAE जल निगम रामनगर,के के पांडे AE CD PWD, गोविंद सिंहजनौटी AE CD PWD, एस लाल सुंदर प्रसाद अमीन C D PWD नैनीताल, विजय सिंह AAE CD PWD नैनीताल, प्रवेश कुमार AE CD PWD नैनीताल, गौरव कुमार AE ट्यूबवेल आदि अधिकारीगण मौजूद थे।

रिपोर्ट-हेम चंद्र लोहनी

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News