Connect with us

दिल्ली

डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नि का 74 साल की उम्र में हुआ निधन

दिल्ली। इंडियन सिनेमा के दिग्गज दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। पामेला चोपड़ा ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पामेला चोपड़ा के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

पामेला चोपड़ा का निधन आज सुबह हुआ है। पामेला चापड़ा आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां थीं और रानी मुखर्जी की सास थीं। पामेला चोपड़ा ने यश चोपड़ा से 1970 में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। दोनों ने अरेंज मैरिज की थी। पति यश चोपड़ा की मौत के करीब 11 साल बाद अब पामेला चोपड़ा भी इस दुनिया से रुख्सत हो गई हैं।

पामेला चोपड़ा एक प्लेबैक सिंगर थीं। वो एक फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर भी थीं। सिनेमा की दुनिया में पामेल चोपड़ा का बड़ा योगदान रहा है। यश चोपड़ा की कई फिल्मों के म्यूजिक में भी उनका इन्वॉलमेंट रहा है। पामेला चोपड़ा ने कई फ़िल्मों में गाने गाए थे। लेकिन उन्होंने सभी गाने अपने पति की फ़िल्मों के लिए ही गाए।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  भगवान जगन्नाथ के दर्शन के दौरान भयानक भगदड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, तीर्थयात्रा मातम में बदली
Continue Reading
You may also like...

More in दिल्ली

Trending News