Connect with us

कुमाऊँ

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन को लेकर चर्चा

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। स्वच्छ भारत मिशन को लेकर रानीखेत की नगर पालिका चिलियानौला में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन रहे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने चिलियानौला में सूखे व गीले कूड़े के निस्तारण को लेकर विचार विमर्श किया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका के वार्ड नं 3 में जा कर सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अधिशासी अधिकारी, जगदीश चन्द्रा ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत के निर्देशन पर स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत एक कदम स्वच्छता की ओर के अन्तर्गत संयुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा वार्ड नं 3 का निरीक्षण किया गया । संयुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा हमें निर्देशित किया गया कि जो कमियां पायी गई है उन्हें जल्द से जल्द इन समस्याओं का निस्तारण किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News