Connect with us

Uncategorized

नशे के विरुद्ध कालाढूंगी पुलिस ने चलाया अभियान…

कालाढूंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाया गया। कालाढूंगी पुलिस द्वारा नशे से दूर रखने के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कालाढूंगी संघर्ष वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत निर्देश में महिला उपनिरीक्षक निशू गोतम द्वारा लोगों से अपने बच्चों को नशे से दूर रखने की नसीहत देते हुए महिला सुरक्षा के बारे में भी बताया गया। उन्होंने कहा नशे की लत में पड़ने वाले का भविष्य बर्बाद हो जाता है। जिंदगी बड़ी अनमोल है इसलिए अपने बच्चो को नशे से दूर रखें, उनके साथ थोड़ा समय बितायें ताकि आपको उनकी गतिविधियों के बारे में पता चल सके। इस दौरान पुलिस से अतीक अहमद,संघर्ष वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मयंक गुप्ता, शाकिर हुसैन, वकील अहमद,उस्मान अली, नजाकत अली,अब्दुल हमीद,सहित आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिला कराने के मामले में तीन और गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी अरेस्ट
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News