Connect with us

Uncategorized

यातायात पुलिस की तत्परता से श्रद्धालु को मिला खोया हुआ बैग, लौटाई महत्वपूर्ण सामग्री

कैंची धाम दर्शन हेतु आए एक श्रद्धालु का खोया हुआ बैग यातायात पुलिस की सतर्कता एवं ईमानदारी के चलते सकुशल वापस मिल गया।

जानकारी के अनुसार श्री अमन जी, जो तल्लीताल से कैंची धाम घूमने आए थे, का बैग कैंची क्षेत्र में कहीं खो गया था। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फाइल एवं दो मोबाइल फोन रखे हुए थे। बैग खो जाने से श्रद्धालु काफी परेशान थे।

इस दौरान यातायात पुलिस में तैनात चालक हेड कांस्टेबल हरीश नाथ द्वारा तत्परता दिखाते हुए बैग की खोजबीन की गई। काफी प्रयासों के बाद बैग को सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी श्री अमन जी को सुपुर्द किया गया।

बैग में मौजूद सभी दस्तावेज, फाइल एवं दोनों मोबाइल फोन सुरक्षित पाए गए। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर श्री अमन जी ने यातायात पुलिस एवं हेड कांस्टेबल हरीश नाथ का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

यह भी पढ़ें -  अंकिता की चौथी बरसी, भाजपा ने दिवंगत बेटी को दी श्रद्धांजलि

More in Uncategorized

Trending News