Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

चुनावी सरगर्मियां-लालकुआं विस भाजपा-कांग्रेस के दावेदारों का दम

विधानसभा चुनाव नजदिक आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी है। मैदान में दावेदारों की भरमार है। जनता भी सभी के हिस्सों में बटती नजर आ रही है। इस बार के चुनाव में कौन बनेगा करोड़पति जैसा होने वाला है। वोटर भी समझदारी से काम लेने वाले हैं, कौन ज्यादा पैसा खर्च करने वाले हैं वोटर यही अनुमान लगा रहे हैं। प्रत्याशी भी नही समझ पा रहे हैं कि कौन अपना है कौन पराया बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है 2022 का यह विधानसभा चुनाव। किसके सिर पर सजेगा ताज कौन होगा लालकुआं विधान सभा का सिकन्दर कौन करेगा 5 वर्ष जनता के बीच राज यह भी देखना होगा इस महासंग्राम में।

अगर दावेदारों की बात करें तो यहां भाजपा से विधायक नवीन दुम्का तथा कांग्रेस से पूर्व कैविनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल जहां प्रबल दावेदार माने जा रहे है, वहीं भाजपा व कांग्रेस से दावेदारों की एक लम्बी सूची है। अगर कांग्रेस की बात करें तो यहां से पी सी सी सदस्य हरेन्द्र बोरा,पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ,प्रदेश प्रवक्ता वीना जोशी प्रमुख नाम हैं।

जबकि भाजपा से पूर्व दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य मोहन बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान,जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे दीपेंद्र सिंह कोश्यारी अपनी मजबूत दावेदारी के साथ मैदान में उतर आए हैं।अब देखना यह है कि पार्टी किन नेताओ पर अपना विस्वास जताती है। यह सब बहुत जल्द ही सामने आ जायेगा।
-प्रेम सिंह दानू, बिन्दुखत्ता लालकुआं।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News