Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर – तबादले के बाद भी दरोगा और सिपाही नहीं हुए रिलीव

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में एक सप्ताह पूर्व 102 दरोगा और 221 सिपाही के तबादले किए गए थे, लेकिन संबंधित जिलों के कप्तानों ने उन्हें अभी तक रिलीव नहीं किया है। यह मामला पंचायत चुनाव और कांवड़ मेले की तैपारियों के बीच उलझ गया है। अब अगस्त में ही उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने 20 जून को आदेश जारी कर 102 उपनिरीक्षकों और 221 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए थे। मैदान और पहाड़ी जिलों में कार्यक्षेत्र बदलने के उद्देश्य से ये तबादले किए गए थे। लेकिन रिलीव नहीं होने के कारण दरोगा व सिपाही पूर्व की तैनाती वाले थानों में ही बने हुए है।किसी भी जिले के कप्तान ने अभी तक इन इन्हें रिलीच नाहीं किया है। अधिकारियों का अनुमान है कि चुनाव और कांवड़ मेले की डयूटी समाप्त होने के बाद अगस्त में यह स्थिति सामान्य हो सकती है। तब तक बदले गए कर्मियों का कार्यक्षेत्र अस्पष्ट बने रहेगा। वहीं आईजी ने कहा कि शीघ्र इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। सामने कावड़ का मेला है, जिसमें कुमाऊं से भारी मात्रा में फोर्स जाता है।

यह भी पढ़ें -  गंगोत्री धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे तीर्थयात्री..

More in Uncategorized

Trending News