Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

धान खरीद फरोख्त में किसानों ने लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

हल्द्वानी। धान की खरीद फरोख्त करने में किसानों ने तहसील प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। नाराज किसानों ने बताया कि ऑनलाइन खतौनी के एवज में हाथ से बनी खतौनी जबरन प्रस्तुत करने को कहा जा रहा है। जिससे किसानों की फजीहत हो रही है। एक किसान ने बताया की उन्हें हाथ की खतौनी बनवाने के लिए पटवारी को 1200 रुपये का सुविधा शुल्क भी देना पड़ा।
शनिवार को धान की खरीद फरोख्त के लिये दिनभर तहसील परिसर में किसानों की भीड़ लग गई। नाराज किसानों ने कहा की उनके साथ प्रशासन द्वारा अन्याय किया जा रहा है। एक तरफ किसानों की ट्रालियों में भरी फसल बर्बाद हो रही है। वहीं दूसरी तरफ अपनी कमाई की नीयत से पटवारी से लेकर तहसील प्रशासन किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। किसानों ने कहा अगर यह व्यवस्था जल्दी सही नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगे। इधर समाजसेवी पूरन चन्द्र कांडपाल ने कहा है कि किसानों को धान खरीद फरोख्त में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए, अन्यथा उचित करवाई के लिए बाध्य होना होगा।

यह भी पढ़ें -  त्यौहार से पहले LPG ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 633 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News