Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

2022 के चुनावों में भाजपा सरकार को देंगे किसान जवाब

उधमसिंह नगर। यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मामले के साथ-साथ नए नए पहलू खुलते जा रहे हैं, बता दे की एक बड़ी खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है, यहां पर लखीमपुर खीरी में ऊधमसिंह नगर जिले के दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को एक निजी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।किसानों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों किसानों का इलाज किया जा रहा है।नगर जिले के अंतर्गत दिनेशपुर के युवा किसान हरपाल सिंह को गंभीर चोटें लगी हैं। जबकि गुरदीप सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के बाद भी अब तक कोई शासन-प्रशासन का नुमाइंदा नहीं पहुंचा है।

किसानों का कहना है कि मंत्री के पुत्र ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी थी, जिससे उसका एक पैर पूरी तरह से कुचल गया है। किसान नेता बाजवा का कहना है तानाशाही नहीं चलेगी। इसका जवाब हम 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को देंगे, जिस तरह से हमारे किसानों को जिंदा कुचल दिया गया। वह बहुत ही निंदनीय है। उत्तराखंड सरकार ने भी घायल किसानों की कोई मदद नहीं की है।घायल किसानों का इलाज कर रहे डॉक्टर जीएस चीमा ने कहा कि बहुत ही क्रिटिकल कंडीशन में यहां आए थे। इनका हमने इलाज करवाया सर्जरी की गई है। दोनों किसानों का दो बार ऑप्रेशन किया जा चुका है। अब उनकी हालत ठीक है, लेकिन पैरों की स्थिति अभी भी ठीक नहीं हैं।

यह भी पढ़ें -  विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News