Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों को किया सम्मानित

चंपावत। UPWWA के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जनपद चम्पावत के पुलिस लाईन मे देवेन्द्र पींचा पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद में ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों तथा पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं व परिजनों को सम्मानित करने तथा महिलाओं के स्वास्थ परीक्षण हेतु मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया ।

उक्त कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद की सभी महिला पुलिस अधिकारीयों/कर्मचारियों तथा पुलिस परिजनों को महिला दिवस की शुभकामनाऐं दी गई। पुष्पा वर्मा पत्नी क्षेत्राधिकारी टनकपुर अविनाश वर्मा तथा शान्ति परिहार पत्नी क्षेत्राधिकारी चम्पावत अशोक कुमार के द्वारा जनपद चम्पावत में ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों तथा पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेट कर सम्मानित किया गया।
जिला चिकित्सालय चम्पावत के चिकित्सकों के सहयोंग से लगाये गये चिकित्सा शिविर के माध्यम से उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों व पुलिस परिवार की महिलाओं का चिकित्सा परीक्षण किया गया,साथ ही परीक्षण के दौरान बीमार पाए जाने पर संबंधित बीमारियों के उपचार हेतु मेडिसिन व चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला चिकित्सालय चम्पावत की महिला चिकित्सको,मेडिकल स्टाफ व अन्य को स्मृति चिह्न भेट कर जनपद चम्पावत पुलिस की ओर से अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाऐ दी गयी। उक्त कार्यक्रम के दौरान अविनाश वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर,अशोक कुमार क्षेत्राधिकारी चम्पावत,अभिनय चौधरी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स, महेश चन्द्रा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन,पीताम्बर भट्ट निरीक्षक यातायात, उपनिरीक्षक मनीष खत्री प्रभारी एसओजी,महिला उपनिरीक्षक मीनाक्षी नौटियाल प्रभारी महिला/चुनाव प्रकोष्ठ सहित महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा पुलिस कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा

सम्मान प्राप्त महिला पुलिस कर्मी:-
01-सह उपनिरीक्षक गोदावरी पुनेठा स्थानीय अभिसूचना ईकाई चम्पावत
02 सह उपनिरीक्षक कोरंगा दूरसंचार
03-महिला आरक्षी सावित्रि सैला महिला हेल्प लाईन टनकपुर
04-महिला आरक्षी पूर्णिमा पाण्डेय समन सैल शाखा पुलिस कार्यालय चम्पावत
05- महिला आरक्षी उमा डीसीआरबी शाखा पुलिस कार्यालय चम्पावत
06- महिला आरक्षी रोशन निशा सीसीटीएनएस शाखा पुलिस कार्यालय चम्पावत
07- महिला आरक्षी कल्पना नेगी अभियोजन कार्यालय चम्पावत
08- महिला आरक्षी मेघा बोहरा क्षेत्राधिकारी चम्पावत कार्यालय
09- महिला आरक्षी सपना ढेक साईबर सैल चम्पावत
10- महिला आरक्षी पूजा बोहरा चुनाव सैल चम्पावत
11- महिला आरक्षी उपासना राणा पुलिस लाईन चम्पावत

सम्मानित पुलिस परिजन:-
01-अन्जली ह्यांकी पत्नी आरक्षी कृष्ण सिंह ह्यांकी कोतवाली चम्पावत
02- पूजा भण्डारी पत्नी आरक्षी सुरन्द्र भण्डारी पुलिस लाईन चम्पावत
03-वन्दना लोहिया पत्नी आरक्षी बसन्त कुमार पुलिस लाईन चम्पावत
04-कु.संजना पुत्री आरक्षी राजेन्द्र विश्वकर्मा पुलिस लाईन चम्पावत
05-आदित्य वर्मा पुत्र म.आरक्षी चम्पा वर्मा यातायात कार्यालय चम्पावत
06-आशुतोष पुत्र आरक्षी भगवान राम चौकी बाजार चम्पावत
07-कु.ईशा खान पुत्री आरक्षी मतलूब खान एसओजी चम्पावत
08-कार्तिकेय कालाकोटी भांजा उपनिरीक्षक मनीष खत्री प्रभारी एसओजी
09-कु.प्रियंका पुत्री उपनिरीक्षक आर्या रीडर पुलिस अधीक्षक
10-कु.प्रेरणा पुत्री सह उपनिरीक्षक नरेश कुमार थाना लोहाघाट सवांददाता:-गौरव शर्मा टनकपुर

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News