Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार जेल ब्रेक: मुठभेड़ के बाद फरार कैदी पंकज गिरफ्तार, पुलिस पर की थी फायरिंग

पिछले साल दशहरे के दौरान हरिद्वार जिला कारागार से फरार हुए कैदी पंकज को पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, उसके साथी रामकुमार को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी।

एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार कैदी पंकज को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल कैदी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

रामलीला के दौरान जेल से फरारी

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात हरिद्वार जेल में रामलीला का मंचन हो रहा था। इस दौरान पंकज (28) और रामकुमार (24) को वानर सेना का किरदार निभाने का मौका मिला, जिसका फायदा उठाकर वे जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। बाद में गिनती के दौरान जेल प्रशासन को इस फरारी की जानकारी हुई।

हरिद्वार पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ ने तुरंत फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी थी। रामकुमार को पहले ही हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि पंकज की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अब पुलिस जांच कर रही है कि पंकज इतने महीनों तक कहां छिपा रहा, उसे किन लोगों से मदद मिली और क्या इस फरारी में किसी बड़े अपराधी गिरोह का हाथ था। इससे पहले भी उत्तराखंड एसटीएफ पंकज को गिरफ्तार कर चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  30 अक्टूबर से देहरादून में भव्य आयोजन!, दशै-दीपावली महोत्सव में नेपाली-उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

More in उत्तराखण्ड

Trending News