Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में 2100 प्राथमिक शिक्षक पद खाली, मंत्री ने दिए जल्द भरने के निर्देश

dhan singh rawat

उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राथमिक स्कूलों में खाली पड़े पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

प्रदेशभर में 2100 प्राथमिक शिक्षक पद खाली

डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान में प्रदेशभर में लगभग 2100 प्राथमिक शिक्षक पद खाली हैं। इनमें से 451 पदों को भरने पर उच्च न्यायालय की रोक लगी हुई है। शेष पदों को जल्द भरने के लिए अधिकारियों को विज्ञप्ति जारी करने के आदेश दे दिए गए हैं।

मंत्री ने दिए खाली पदों को जल्द भरने के निर्देश

मंत्री ने यह भी कहा कि सुगम जिलों में खाली पदों के अनुसार लंबे समय से दुर्गम क्षेत्रों में काम कर रहे शिक्षकों का समायोजन भी किया जाएगा। इस प्रक्रिया से नई भर्ती के चयनित शिक्षक सीधे दुर्गम क्षेत्रों में अपनी पहली तैनाती पाएंगे। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द भर्ती पूरी हो और बच्चों को शिक्षा में कोई बाधा न आए

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  नैनीताल - काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी, चालक ने ऐसे बचाई जान

More in Uncategorized

Trending News