Connect with us

उत्तराखण्ड

12 साल के बच्चे को शिकार बनाने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने मारा

टिहरी। गुलदार के द्वारा मासूम को निवाला बनाने की खबर सामने आई थी। बता दे की खबर टिहरी से सामने आई थी। जिसके बाद यहां पर भिलंगना ब्लाक के केमरासौड़ में सुबह चार बजे लगभग वन विभाग की टीम ने गुलदार को मार गिराया।

बीते 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अरनव को मौत के घाट उतार दिया था। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मार गिराने के लिए शूटर जयहुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को क्षेत्र में तैनात किया था।

बताते चलें कि एक मासूम अरनव चंद (12) पुत्र रणवीर चंद निवासी मयकोट पट्टी आरगढ़ भिलंगना को बीते सप्ताह गुलदार ने अपना शिकार बना दिया था। तब से लगातार वन विभाग गुलदार को ढेर करने और ग्रामीणों को जागरूक करने मे जुटी हुई थी। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए नौ ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया गया था।

रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आज सुबह वन विभाग के शूटर गंभीर सिंह भंडारी और जॉय हुकिल ने गुलदार को तड़के 3 बजे शूट कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलदार मादा थी जिसकी उम्र 6 से 7 साल के लगभग है।गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए घनसाली पशु चिकित्सालय लाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News