Uncategorized
नई रेल कनेक्टिविटी की सौगात! आज से दौड़ेगी Nanded Tanakpur Express, जानें रूट, टाइमिंग

Nanded Tanakpur Express Train Timing: अगर आप भी महाराष्ट्र और उत्तराखंड के बीच सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आज यानी छह जुलाई से महाराष्ट्र के नांदेड और उत्तराखंड के टनकपुर के बीच एक नई ट्रेन शुरू हो रही है। इस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ टनकपुर से किया जाएगा। अच्छी बात ये है कि इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश वालों को भी फायदा होगा। चलिए इस आर्टिकल में इस ट्रेन की टाइमिंग और जरूरी डिटेल्स जान लेते हैं।
उद्घाटन ट्रेन की टाइमिंग Nanded Tanakpur Express
दरअसल आज छह जुलाई से टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ होगा। उद्घाटन ट्रेन विशेष गाड़ी संख्या 05012 से चलेगी। बता दें कि ट्रेन सुबह 10:45 पर टनकपुर से रवाना होकर दूसरे दिन शाम को नांदेड छह बजे पहुंचेगी।
नियमित ट्रेन की टाइमिंग? Nanded Tanakpur Express Train Timing
ये साप्ताहित एक्सप्रेस ट्रेन है। ट्रेन नंबर 17631 नान्देड – टनकपुर एक्सप्रेस 12 जुलाई से संचालित होगी। जो कि हर रविवार को चलेगी। रात 11.40 बजे नांदेड से ये चलेगी और तीसरे दिन सुबह 5:55 पर टनकपुर पहुंचेगी। इसके अलावा 14 जुलाई से गाड़ी संख्या 17632 टनकपुर–नान्देड एक्सप्रेस हर मंगलवार को चलेगी। जो कि सुबह 9 बजे टनकपुर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4.30 बजे नांदेड पहुंचेगी।
नान्देड- टनकपुर एक्सप्रेस का क्या रहेगा रूट? Nanded Tanakpur Express Train Route
रूट की बात करें तो नान्देड- टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन टनकपुर से चलेगी। जिसमें खटीमा, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बसमत, पूर्णा से होते हुए नांदेड पहुंचेगी। इसमें चार स्टेट उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
ट्रेन में कोच?
आज चली उद्घाटन विशेष ट्रेन में 19 कोच होंगे। जिसमें द्वितीय श्रेणी, शयनयान, एसी-3, एसी-2, लगेज और जनरेटर कोच शामिल है। तो वहीं रेगुलर ट्रेन में 21 कोच होंगे। जिसमें दो एसी-2, चार एसी-3, आठ स्लीपर, चार सामान्य श्रेणी, एक पेंट्रीकार, एक एलएसएलआरडी और एक जनरेटर सह लगेजयान कोच होंगे






