Connect with us

Uncategorized

केदारनाथ में आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार, सीएम ने जारी की 9 करोड़ से अधिक की राशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 31 जुलाई को केदारनाथ में आयी आपदा से प्रभावित व्यवसायियों को नौ करोड़ आठ लाख की राहत राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी की है. इस संबंध में सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को धनराशि मंजूर किए जाने के संबंध में आदेश पत्र जारी कर दिया है.बता दें कि 31 जुलाई को भारी बारिश से लिनचौली से सोनप्रयाग तक पैदल मार्ग और मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके साथ ही व्यवसायियों को भी भारी नुकसान हुआ था. मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों के साथ बैठक में सर्वसम्मति से नौ करोड़ आठ लाख रुपये की आपदा प्रभावितों को क्षतिपूर्ति देने का निर्णय लिया था।सीएम धामी के निर्देश पर यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत कर दी गई है. आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का भुगतान प्रभावितों का परीक्षण तथा नियमानुसार सत्यापन करने के बाद पूरी तरह से संतुष्ट होने पर किया जाएगा. यह भुगतान ई-बैंकिग या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से होगा. प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत धनराशि के वितरण के बाद लाभार्थियों का विवरण जनपद स्तर पर सुरक्षित रखे जाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

More in Uncategorized

Trending News