Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी -38वें राष्ट्रीय खेल के प्रचार वाहन की शुरुआत लालकुआं से होगी

मीनाक्षी

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रचार वाहन की शुरुआत लालकुआ से आज होगी। नैनीताल जिले में दो दिनों में तीन प्रचार वाहन 271 किमी का सफर कर राष्ट्रीय खेलों का प्रचार प्रसार करेंगे। इसके बाद यह वाहन 30 दिनों तक प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचकर राष्ट्रीय खेलों का प्रचार करेंगे। अंत में 25 जनवरी तक देहरादून में यह प्रचार वाहन घूमेंगे। 28 जनवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय खेल की मशाल रैली 26 दिसंबर को हल्द्वानी से रवाना होगी। वहीं प्रचार वाहनों का स्टार्टिंग प्वाइंट भी नैनीताल जिले के लालकुआं, बेतालघाट और भीमताल हैं। 24 और 25 दिसंबर को तीन प्रचार वाहन नैनीताल जिले में अलग-अलग जगह से रवाना होंगे। एक वाहन लालकुआं से पूरा हल्द्वानी शहर घूमते हुए रामनगर पहुंचेगा। इस दौरान 106 किमी तक वाहन घूमेगा। वहीं दूसरा वाहन बेतालघाट से खैरना, भवाली, कैंची धाम, रामगढ़ होते हुए 104 किमी का सफर कर नैनीताल तक पहुंचेगा। वहीं तीसरा वाहन भीमताल से चलेगा और खुटानी, पदमपुरी, धारी, ओखलकांडा होते हुए 61 किमी का सफर तय कर खनस्यूं पहुंचेगा। 26 दिसंबर को तीनों वाहन ऊधमसिंह नगर के लिए रवाना होंगे।

जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि प्रचार वाहन नैनीताल में 24 दिसंबर से चलेंगे। जिसके लिए तैयारियां की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Final Destination Bloodlines से कांपा बॉक्स ऑफिस, चार दिनों में किया इतना कलेक्शन

More in Uncategorized

Trending News