Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- बरेली एक्सप्रेसवे की मिली मंजूरी. इन शहरों से होकर निकलेगा एक्सप्रेसवे

मीनाक्षी

हल्द्वानी-: यात्रियों और पर्यटकों के लिए बड़ी खबर आ रही है अब केंद्र सरकार ने एक और एक्सप्रेसवे की मंजूरी दी है।
यूपी और उत्तराखंड के बीच पर्यटन, व्यापार और आवागमन को नई गति देने के लिए एक बड़ी सड़क परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है. बरेली से हल्द्वानी के बीच प्रस्तावित 100 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है. यह परियोजना न केवल यात्रा का समय कम करेगी बल्कि पर्यटन और उद्योग को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी.

इन 6 महत्वपूर्ण शहरों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई (NHAI) देशभर में आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में बरेली-हल्द्वानी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी मिली है. लगभग 100 किलोमीटर लंबा यह चार लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे बरेली को सीधे उत्तराखंड के प्रवेश द्वार हल्द्वानी से जोड़ेगा. प्रस्तावित एक्सप्रेसवे बरेली, फरीदपुर, आंवला, बहेड़ी, किच्छा और लालकुआं होते हुए हल्द्वानी तक पहुंचेगा. इसके निर्माण के बाद यात्रियों को वर्तमान मार्गों की भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलेगी. सबसे बड़ी बात यह है कि बरेली से हल्द्वानी तक पहुंचने में लगने वाला समय तीन घंटे से अधिक कम हो जाएगा

Ad
यह भी पढ़ें -  भवाली: अमेरिका से कैंचीधाम पहुंचे भक्त मैक्स विलियम्स, स्थापना दिवस पर बाबा नीब करौरी के दर्शन कर हुए भावुक

More in Uncategorized

Trending News