Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- बाइक सवार हुआ सड़क हादसे का शिकार

मीनाक्षी

नेशनल हाईवे पर लाल कुआं से हल्दूचौड़ के मध्य पाल स्टोन के समीप बाइक सवार फोर व्हीलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त हुई बाइक को चौकी में जमा किया है जबकि घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है जानकारी के मुताबिक बहेड़ी निवासी नरेश पुत्र महेंद्र पाल बरेली से हल्द्वानी की ओर आ रहा था कि सुबह करीब 9:30 बजे फोर व्हीलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया फिलहाल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में घायल नरेश को डॉक्टर सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल हल्द्वानी भर्ती कराया गया है और उसकी बाइक यूपी 25 w 3136 को सुरक्षित चौकी में रख लिया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दिवाली पर बुझा घर का चिराग: दोस्त के घर गया था किशोर, मर्डर से मची सनसनी

More in Uncategorized

Trending News