Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान हंगामा, सम्मान समारोह में सूचना नहीं मिलने को लेकर भिड़े आंदोलनकारी

मीनाक्षी

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के कार्यक्रम में ही आंदोलनकारियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए।दरअसल, स्थानीय प्रशासन की ओर से राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर संबोधन कर रहे थे। इसी दौरान राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र रौतेला और राजू बिष्ट ने कार्यक्रम की सूचना समय पर नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, लेकिन कई आंदोलनकारियों को इसकी जानकारी काफी देर से दी गई।इस बात को लेकर मंच पर ही हुकुम सिंह कुंवर और आंदोलनकारी सुरेंद्र रौतेला व राजू बिष्ट के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते कार्यक्रम का माहौल गरमा गया। आंदोलनकारियों ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर सूचना नहीं दिए जाने पर सवाल उठाए।कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान करना था, लेकिन सम्मान समारोह के दौरान ही सूचना और आमंत्रण को लेकर उठे सवालों ने आयोजन को विवादों में ला दियावहीं, कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम मोनिका आर्य और तहसीलदार कुलदीप पांडेय मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, ,राज्य मंत्री मोहन पाठक,भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज पाठक समेत बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

More in Uncategorized

Trending News