Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी -यहां युवक का शव मिलने से सनसनी, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा, पुलिस ने शुरू की जांच

मीनाक्षी

हल्द्वानी – शहर के कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस कोतवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान दीपक भट्ट, निवासी इन्द्रपुरम कॉलोनी, हरिपुर नायक, हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड इस सीट पर भाजपा के लिए बागी बने मुसीबत, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने डाला डेरा

More in Uncategorized

Trending News