Uncategorized
Haldwani-UGC कानून के विरोध में स्वर्ण समाज मुखर, बिल वापस लेने की मांगसरकार के खिलाफ धरना, समान शिक्षा और समान अधिकार की मांग उठाई

हल्द्वानी
यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज अब खुलकर मुखर हो गया है। बुधवार को स्वर्ण समाज से जुड़े लोगों ने कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और सरकार से इस बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रस्तावित यूजीसी कानून समाज में समानता और समान अधिकारों की भावना को प्रभावित कर सकता है। उनका कहना है कि सरकार को ऐसा कोई भी कानून लागू करने से पहले सभी वर्गों की चिंताओं को ध्यान में रखना चाहिए स्वर्ण समाज के लोगों ने मांग की कि सरकार इस बिल को वापस ले, ताकि समान शिक्षा, समान अधिकार और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले समाज का निर्माण किया जा सके प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है। धरने के माध्यम से स्वर्ण समाज ने सरकार से यूजीसी कानून को लेकर स्पष्ट और सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।







