Connect with us

उत्तराखण्ड

गुरु पूर्णिमा पर हिमालय संगीत शोध समिति का आयोजन, सुर-ताल में झूमे श्रोता

हल्द्वानी। हिमालय संगीत शोध समिति द्वारा रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संगीत समारोह का आयोजन किया। मुखानी जेके पुरम स्थित संगीत प्रशिक्षण संस्थान में संगीतज्ञ डा.पंकज उप्रेती, नारायण दत्त चौधरी, चैतन्य पंत, निरंजन भट्ट, आचार्य धीरज उप्रेती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन आचार्य भुवनेश कुमार द्वारा किया गया।बाल कलाकार अक्षित किमोठी, पलवित जोशी, शिवांश गंगोला, प्रखर पाण्डे, नवप्रभात सिंह नेगी, अविनाश फ़र्स्वान, शिवांग पंत, तन्मय नेगी, आरव थुवाल, प्रणंजय राणानीरज उप्रेती, तन्मय लोहनी, जय तिवारी ने गुरु वंदना प्रस्तुत की जिसके बोल थे- “मात पिता गुरु प्रभु चरणों में ” किशोर वर्ग कलाकारों में दिव्यांश तिवारी, प्रयान गंगोला, शांतनु बिष्ट, लविका गुप्ता, साक्षी उप्रेती, ईशानी जोशी,रेयांश पाठक, गौरांगी पंत,श्रेयांश मौलिखी, मानस सती, दक्ष त्रिपाठी,कार्तिकेय त्रिपाठी, कनव कपूर ने करणप्रिय समूहगान प्रस्तुत किया-“मेरा कोई न सहारा बिन तेरे”क्रम को आगे बढ़ाते हुए कोमल किमोठी, उन्नति भट्ट, वर्णिका शर्मा,काव्या पाण्डे, प्रज्ञा पाण्डे, लावण्या पंत, अनुष्का पाण्डे, आरोही भट्ट, अनुज्ञा जोशी ने सामुहिक प्रस्तुति दी- “पता नहीं किस रूप में आकर”वरिष्ठ कलाकार किरन बिष्ट, मोनिका पाठक, योगिता पाण्डे,ज्योति पाण्डे, कनिका जोशी, कविता लोहनीमीनाक्षी पंत, नीलम जोशी, सरिता रावत,नेहा नरियाल, निकिता मेहरा की प्रस्तुति थी- “नाम है तेरा तारण हारा”इसी प्रकार युवा कलाकार भुवन शर्मा, राहुल तिवारी, करन जोशी, दीपक कुमार, मनोज जोशी, जी.एस बिष्ट,कौशल जोशी, प्रमोद आर्या, पंकज कुमार,सचिन पाण्डे, अंश कंम्बोज ने समूह प्रस्तुति दी- “अरे दयालु मेरा गुज़ारा”आराध्या शाह, दिव्या जोशी, नव्या उनियाल,सिद्धि जोशी, दिव्यांशी लोहनी, अवनी त्रिपाठी,किरन पोखरिया, हितिशा तिवारी, प्रसिद्धि त्रिपाठीनमिता उप्रेती, मोनिका जोशी, काम्या जोशी,वेदांशी बिष्ट, मनस्वी, सिमरन की प्रस्तुति थी- “मैने मेहंदी रचाई रे”अविरल शाह, प्रथम भट्ट,निमिष कांडपाल, अभय जोशी, गर्वित कांडपालसुमित चन्द्र पाण्डे, देव तिवारी, शुभम पाण्डे,रक्षित पाण्डे, हर्षल मदानअमोघ जोशी, अंकित धारियल ने प्रस्तुति दी- “कुछ लेना न देना मगन रहना”दक्ष कुमार, सुशांत बिष्ट,तनुज भट्ट, तनय तिवारी,भाविन जोशी, सिद्धार्थ भट्ट, अक्षय त्रिपाठी,अर्णव शर्मा, शिवांक जोशी, भाविक पाठक उत्कर्ष उप्रेती ने “हे राम हे राम” भजन से मंत्रमुग्ध कर दिया। जबकि बांसुरी एकल प्रस्तुति सम्राट सिंह भाकुनी ने दी। प्रतिभा भट्ट ने गायन से समां बांधा।इस मौके पर पंकज जोशी, शुभम मठपाल, मयंक भट्ट, मानसी मेहता, लीला शर्मा उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बिजनौर से किया गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News