Connect with us

Uncategorized

कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग

कोटद्वार के दुर्गापुरी में शुक्रवार तड़के कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगिओं ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।


घटना शुक्रवार सुबह करीब छह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दुकान स्वामी पूजा मित्तल के पति उपेंद्र मित्तल ने बताया कि दुकान में शादी का सीजन नजदीक होने के चलते लाखों का सामान भरा हुआ था। उपेंद्र मित्तल ने बताया कि सुबह तड़के आसपास के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी थी।


सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। उपेंद्र मित्तल के मुताबिक आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान और फर्नीचर जलकर खाक हो गया है। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  डाक कांवड़ ले जा रहे भोले की बाइक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

More in Uncategorized

Trending News