Connect with us

Uncategorized

देहरादून में BSF जवान ने महिला को जहर देकर मारा, बाद में खुद भी खाया जहर, हालत नाजुक

 

dehradun-bsf-jawan-murder-case-homestay-crime

देहरादून में एक BSF जवान पर महिला को जहर देकर मारने का आरोप लगा है। दरअसल कहा जा रह है कि प्रेम प्रसंग के चलते बीएसएफ जवान ने अपनी प्रेमिका को जहर देकर मार डाला। वहीं, बाद में खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है। दून अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतका के पति की शिकायत के आधार पर कोतवाली डोईवाला में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

देहरादून में BSF जवान ने महिला को जहर देकर मारा

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रमेंद्र नेगी की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन भेजी और बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। साथ ही खुद भी जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस लोकेशन के आधार पर मियांवाला चौक स्थित द बिरिज़ होमस्टे पहुंची।

दोनों के बीच प्रेम संबंध

वहां एक कमरे में बीएसएफ जवान 38 साल प्रमेंद्र नेगी निवासी मोहब्बेवाला, क्लेमेंटाउन बेसुध अवस्था में मिला। जबकि 40 साल आरती बिष्ट निवासी गूलरघाटी, नकरौंदा मृत मिली। जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने प्रमेंद्र नेगी को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर दून अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस द्बारा घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम संबंध थे। छुट्टी पर घर आए प्रमेंद्र नेगी पिछले दो दिनों से आरती के साथ इसी होमस्टे में ठहरा हुआ था।

यह भी पढ़ें -  अभिनेता Rajesh Sharma की हालत नाजुक, फिल्म के सेट पर जहरीले कीड़े ने काटा

मृतका के पति ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

वही मृतका के पति पंकज सिंह बिष्ट ने डोईवाला कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और प्रमेंद्र नेगी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। इस संबंध की जानकारी आरोपी के परिवार को भी थी। साथ ही प्रमेंद्र की पत्नी भी उनकी पत्नी से संबंध खत्म करने का दबाव बनाती रही थी। इसी विवाद के चलते प्रमेंद्र नेगी ने आरती को जहर देकर मार डाला और बाद में खुद भी जहर खा लिया।पीड़ित पंकज सिंह बिष्ट की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रमेंद्र नेगी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज किया।

अरोपी की हालत नाजुक, स्वस्थ होने पर की जाएगी पूछताछ

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

More in Uncategorized

Trending News